रिम्स में कंबल बैंक की हुई शुरुआत, 200 रुपए जमा करना होगा सिक्युरिटी मनी
रांची / रिम्स में भर्ती मरीज व उनके परिजनाें काे ठंड से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन की ओर से गुरुवार काे कंबल बैंक की शुरुआत की गई। सेंट्रल इमरजेंसी के सामने डायरेक्टर डीके. सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेट डाॅ. संजय कुमार ने मरीज के परिजनाें काे कंबल वितरण कर इसकी शुरुआत की। पहले दिन 150 कंबल का वितरण किया गया।
डाॅ. डीके. सिंह ने बताया कि ठंड के दिनाें में कई संस्था मरीजाें काे कंबल दान किया करती थी। लेकिन फिर वे वापस ले लिया करती थीं। इनके इस कार्य से हमारे दिमाग में भी आइडिया आया कि क्याें न रिम्स द्वारा भी यह अभियान चलाया जाए, जिससे यहां भर्ती मरीज और उनके परिजनाें काे इससे लाभ मिलें।
उन्हाेंने बताया कि कंबल के लिए मरीज के परिजन काे टाेकन कटवाना हाेगा। प्रत्येक कंबल पर उसे 200 रुपए सिक्युरिटी मनी ताैर पर जमा करना हाेगा। इसके बाद पेसेंट के डिस्चार्ज के बाद वे कंबल रिटर्न कर अपना सिक्युरिटी मनी वापस ले लें। नियानुसार, डिस्चार्ज के बाद कंबल नहीं लाैटाने पर उनपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
उन्हाेंने बताया कि सभी कंबल सीआईएसएफ, बीएसएफ, बरियातु पुलिस थाना शाखा और वहां माैजूद गार्ड के निगरानी में रहेगा। उन्हाेंने बताया कंबल बैंक के निर्माण में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने योगदान दिया है। रिम्स के पास अभी कुल 650 कंबल है।