मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाला, तीनों कैबिनेट मंत्री भी रहे साथ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाला, तीनों कैबिनेट मंत्री भी रहे साथ


रांची / मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार शाम को मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान हेमंत के साथ उनके कैबिनेट के तीनों मंत्री साथ रहे। मंत्रालय पहुंचने के बाद हेमंत सोरेन ने कर्मियों को भी संबोधित किया और कहा कि हम सभी को मिलकर काम करने की जरुरत है। इस दौरान मंत्रालय के अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया।


आप सभी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अच्छा लगा, आपका तहे दिल से धन्यवाद


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ चल कर झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों और समुदायों के नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। राज्य में अमन, चैन, शांति और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आपकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने की दिशा में नई सरकार हमेशा कार्य करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि आप इस समारोह के साक्षी बने यह राज्य के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण रहा।