मौसम विभाग ने कहा- आज बादल छंटेंगे, सूरज निकलेगा, पर कनकनी बढ़ेगी

मौसम विभाग ने कहा- आज बादल छंटेंगे, सूरज निकलेगा, पर कनकनी बढ़ेगी


रांची / मौमस विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से आसमान से बादल छंट जाएंगे। चटख धूप भी निकलेगी लेकिन कनकनी बढ़ी रहेगी। कुहासे से घिरा शहर अाैर ठंडी हवाअाें ने लाेगाें की परेशानी बढ़ा दी है। यह परेशानी फिलहाल कम नहीं होगी, क्याेंकि माैसम विभाग ने अगले 4 दिनाें तक तापमान में अाैर अधिक गिरावट होने की संभावना जताई है। माैसम विभाग के अनुसार, 27 अाैर 28 दिसंबर की सुबह में कुहासा अाैर धुंध छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री अाैर अधिकतर तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 29 अाैर 30 दिसंबर काे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8 डिग्री अाैर अधिकतर तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। माैसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंडी हवा से ठंड अाैर अधिक बढ़ेगी।


इधर, बदले हुए माैसम का सबसे अधिक असर विमान सेवाअाें पर पड़ा। कुहासा होने के कारण गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी मात्र 1200 मीटर थी, जबकि विमान लैंडिंग अाैर टेकअाॅफ के लिए कम से कम 1600 मीटर विजिबिलिटी की जरूरत हाेती है। विजिबिलिटी नहीं हाेने से विमान सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रही। दोपहर में आनेवाली रांची दिल्ली गो एयर और रात को इसी सेक्टर की इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। तीन विमान सेवाएं खराब मौसम के कारण डायवर्ट होकर कोलकाता चली गई। यह विमान करीब दो घंटे देरी से रांची एयरपोर्ट पर उतरा। इससे यात्री काफी परेशान हुए। दिन भर एयरपोर्ट पर विमान यात्री अपने विमानों के इंतजार में परेशान बैठे रहे।


3 विमान काे काेलकाता डायवर्ट किया गया 
दोपहर में दिल्ली से आनेवाला गो एयर और रात का इंडिगो का विमान रद्द कर दिया गया। दिन में एयर इंडिया की दिल्ली सेवा डायवर्ट होकर कोलकाता चली गई। वहां से विमान दो घंटे बाद आया और सवा तीन बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इंडिगो की दिन में 1.40 बजे आनेवाली फ्लाइट डायवर्ट होकर कोलकाता चली गई। यह विमान भी करीब दो घंटा लेट से रांची आया। गो एयर की मुंबई से आनेवाली फ्लाइट भी कोलकाता चली गई। यह करीब डेढ़ घंटा विलंब से रांची आया। एयर एशिया एक घंटा लेट से उतरा।


डीसी ने स्कूलाें का समय बदला, पर स्कूलाें ने नहीं दी राहत
रांची में माैसम खराब होने के बाद डीसी राय महिमापत रे के निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी निजी स्कूलाें का समय सुबह 9 बजे से करने का िनर्देश दिया था। लेकिन, कई स्कूल प्रबंधनाें ने अभी भी स्कूलाें के समय में परिवर्तन नहीं किया है। सुबह 9 बजे से भी कक्षाएं चल रहीं हैं, ताे बच्चों काे सुबह 7.30 से 8 बजे तक बस स्टाॅपेज पर पहुंचना पड़ रहा है। बच्चों के साथ अभिभावकाें की भी परेशानी बढ़ गई है। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारियाें काे यह परेशानी नहीं दिख रही है। 


गरीबाें के लिए 9 स्थानाें पर जला अलाव 
हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी, तब प्रशासन की नींद खुली। पिछले एक सप्ताह तक अलाव जलाने का मामला नगर निगम अाैर जिला प्रशासन के बीच लटकता रहा, लेकिन डीसी के निर्देश पर शहर के 9 चाैक-चाैराहाें पर अलाव जलाया जा रहा है। शहर अंचल सीअाे प्रकाश कुमार ने बताया कि तीन दिनाें से 9 स्थानाें पर अलाव जलाया जा रहा है, अन्य स्थानाें पर भी जलाया जाएगा। अलाव जलने से रात्रि में फुटपाथ पर साेने वालाें ने राहत की सांस ली।