बादलों व बारिश से होगा नए साल का स्वागत, ओले की भी आशंका
रांची / धूप निकलने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद राज्यभर में कनकनी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दो दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत तो मिल रही, लेकिन शाम होते ही सर्द हवा के कारण कनकनी बढ़ रही है।
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के कारण झारखंड के विंड पैटर्न के साथ दबाव में बदलाव आ रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हुर्इ है। मंगलवार तक मौसम इसी तरह रहेगा। शाम से आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। नया साल बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादलों से ढंक जाएगा, लेकिन बारिश नहीं होगी। दो और तीन जनवरी को बारिश व आेले भी पड़ने के आसार हैं।
इन जिलों में दो-तीन को बारिश के आसार
पलामू, गढ़वा, चतरा, काेडरमा, लातेहार, लाेहरदगा, रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ जगहाें पर बारिश के अासार हैं।
सोमवार का तापमान
गुवा 0 डिग्री
नेतरहाट 3 डिग्री
रांची में अगले तीन दिन का मौसम
31 दिसंबर काे सुबह में काेहरा छाए रहेगा अाैर दिन में अासमान साफ रहेगा।
01 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 22 अाैर न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा।
02 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 17 डिग्री अाैर न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा।
यात्रियाें पर असर
4 विमान कैंसिल, 4 देर से आए : काेहरे के कारण चार प्लेन कैंसिल हो गए। इनमें दिल्ली-रांची-पटना इंडिगो, रांची-दिल्ली इंडिगो, रांची-दिल्ली एयर एशिया, रांची-बेंगलुरु गाे एयरवेज की फ्लाइट शामिल हैं। वहीं दो अन्य विमान देर से आए।
30 मिनट से 9 घंटे तक देर से आईं 5 ट्रेनें
धनबाद-गरीबरथ 30 मिनट, एलटीटी-रांची एक्सप्रेस 40 मिनट, हटिया-तपस्विनी एक्सप्रेस 15 मिनट, अजमेर-रांची एक्सप्रेस 2.55 घंटे, जम्मूतवी-संबलपुर 9 घंटे विलंब से रांची अाई।